{"_id":"60d4bf318ebc3e503c69d7fb","slug":"murder-farrukhabad-news-knp636223242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने मायके वालों से मिलकर भाई की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने मायके वालों से मिलकर भाई की हत्या की
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जहर खाकर कोतवाली पहुंचे हरदोई निवासी युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर मायके वालों के साथ मिलकर भाई की हत्या का आरोप लगाया हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव वीरमपुर निवासी उत्तम तिवारी जहर खाकर बुधवार को कोतवाली पहुंचा था। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पत्नी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बड़े भाई अमित तिवारी ने बताया कि उत्तम की शादी अक्तूबर 2019 में आर्य समाज मंदिर में हुई थी। पत्नी उसके साथ गांव में आकर रहने लगी। उसका अक्सर भाई से विवाद होता था। चार माह रहने के बाद वह मायके चली गई। मार्च 2020 में उत्तम की पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ चली गई। महिला की मां और ससुर की शिकायत पर पुलिस ने उसे मंदिर में शादी करने की तैयारी करते हुए हिरासत में ले लिया था।
भाई अमित ने बताया कि पुलिस ने विवाद निपटाने के बाद उसे फिर ससुराल भेज दिया था। कुछ दिन रुकने के बाद करीब चार महीने पहले उत्तम की सास, साले ने घर पहुंचकर उसे शहर के अंगूरीबाग में शिफ्ट करवा दिया था। यहां किराए के मकान में भी आए दिन विवाद होता रहता था। चार दिन पहले वह किसी से बात करती मिली तो उत्तम ने मोबाइल तोड़ दिया था। आरोप है कि बुधवार को भाई की पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुलाकर जहर दे दिया। बताने पर भी कोई भी उसे देखने तक नहीं आया। अमित ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उत्तम की पत्नी बीमार हो गई थी। रुपये न होने पर उत्तम ने खून बेचकर उसका इलाज कराया। यह बात भाई ने फोन पर बताई थी।
विज्ञापन
‘शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही परिवार के लोगों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’ विद्या सागर तिवारी, नखास चौकी प्रभारी।