{"_id":"60a4068e8ebc3e136b587f0c","slug":"murder-farrukhabad-news-knp629148221","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
राजेपुर। महिला की हत्या के मामले में पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला की मां ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर पांच चोटों के निशान मिले थे।
थानाक्षेत्र के गांव गौटिया पश्चिम निवासी पंकज सिंह की पत्नी सुमन(38) दो दिन पहले 16 मई को कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। सुुमन के भाई ने तहरीर दी थी। इसमें बताया कि पंकज व सुमन में घर के बाहर निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्से में बहन सुमन ने दुपट्टे से कमरे में पंखे के कुंडे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमन की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके शरीर पर मिले पांच चोटों के निशान मारपीट की पुष्टि कर रहे थे।
गांव की ही रहने वाली मां रामसुखी ने बेटी सुमन की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में दामाद पंकज सिंह व उसके भाई निर्मल सिंह, भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में गंभीरता से छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।