{"_id":"5f5668968ebc3e43c842b655","slug":"murder-farrukhabad-news-knp5812939154","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी भी घायल
विज्ञापन
कृष्ण कुमार उर्फ भैया लाल की रोती बिलखती बहनें व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बाग की ओर जा रहे व्यापारी की सोमवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज पर पहुंची बेटी के साथ जुटी भीड़ से घिरा देख हमलावर ने अपने पैर में भी गोली मार ली। उसे लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी डा. अनिल मिश्र ने आरोपी से पूछताछ के बाद रंजिशन गोली मारने की बात कही है। हालांकि पुलिस संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां निवासी कृष्ण कुमार उर्फ भैया लाल (35) पुत्र किशन लाल मौर्य नीबू व अमरूद की बाग में फसल खरीद कर बेचता था। सोमवार देर शाम वह अर्रापहाड़पुर स्थित मंडी से बाग की ओर जा रहा था, तभी बीबीगंज पुलिस चौकी से कुछ दूर बंदोबस्ती के पास एक युवक ने उसे घेर लिया और तमंचे से सीने में गोली मार दी। इससे कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी बेटी सोनाली (11) और आसपास के लोग गोली चलने की आवाज पर दौड़कर पहुंचे, तो युवक ने अपने पैर में भी गोली मार ली। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी और थाने की पुलिस पहुंच गई। लोगों ने घायल आरोपी को तमंचे के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में इंस्पेक्टर जेपी शर्मा अपनी कार से आरोपी मयंक (25) पुत्र बजरंगी शाक्य निवासी बीबीगंज को लेकर अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड और एसपी डा. अनिल मिश्र ने अस्पताल में उससे पूछताछ की। अस्पताल में मृतक की पत्नी गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता किशन लाल मौर्य ने बताया कि उससे किसी की कोई रंजिश नहीं है। मृतक के सबसे बड़ा पुत्र संदीप (13), पुत्री सोनाली (11) और अर्जुन (9) साल का है। मां फूलन देवी, भाई रंजीत और बहन गीता देवी, माधुरी भी बेहाल हैं।
एसपी ने जब मयंक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह बागों की ओर जा रहा था। रास्ते में कृष्ण कुमार मिला। वह शराब बेचता था। उसने गोली मारने को तमंचा ताना, तो उसने पकड़ लिया। इस बीच उसने उसके पैर में गोली मार दी। इससे वह घायल हो कर गिर पड़ा। इसके बाद कृष्ण कुमार ने खुद अपने सीने में गोली मार ली।
भैयालाल अधिकांश समय बागों में ही गुजारता था। उसने अपने बाग में टिनशेड भी डाल रखा था। लोगों का कहना है कि मयंक का भी वहां आना जाना था। परिवार के लोग भी अधिकांश समय बाग में ही गुजारते थे।
एसपी डा. अनिल मिश्र ने कहा कि मयंक ने बाग जाते समय कृष्ण कुमार उर्फ भैयालाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी अपने पैर में चोट मार ली। घटना के पीछे रंजिश होना बताया जाता है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।