{"_id":"6326168efe6b4b521e6900a4","slug":"murder-case-registered-revelations-farrukhabad-news-knp718668120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक मैकेनिक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक मैकेनिक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक मैकेनिक की हत्या में पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने शुक्रवार देर रात घटना स्थल का निरीक्षण कर लोहिया अस्पताल में परिजनों से जानकारी की।
खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित तीन टीमों को लगाया गया है।
शहर कोतवाली के गांव पपियापुर के मजरा उस्मान नगला निवासी बाइक मैकेनिक विनोद राजपूत (50) की शुक्रवार रात गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पत्नी ललिता ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पति की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि पति शुक्रवार सुबह आठ बजे सेंट्रल जेल के पास दुकान पर काम करने गए थे।
रात को आठ बजे जेठ ओमकार ने उसको सूचना दी कि विनोद उस्मान नगला रोड पर मृत अवस्था में मिला। सीने में गोली मारकर हत्या की गई है।
घटना स्थल पर मोपेड पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के खेतों में तलाशी की, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला।
घटनास्थल पर सर्विलांस टीम ने रेंज में आए मोबाइल नंबर की सूची तैयार कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। एसओजी ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वारदात में किसी करीबी के भी शामिल होने की आशंका है। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक मैकेनिक के तीन गोली मारी गई थी। दो गोली आर पार हो गई और एक छाती में फंसी मिली।