फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murder case registered against five people including wife in case of death of a youth

Farrukhabad News: युवक की मौत के मामले में पत्नी समेत पांच पर हत्या की प्राथमिकी

Fri, 03 Jul 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against five people including wife in case of death of a youth
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर और साले समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बरनाहल क्षेत्र के हकीमपुर निवासी दुर्वेश कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके छोटे भाई रजनेश कुमार का विवाह 6 फरवरी को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ऊगरपुर सुल्तानपुर पट्टी निवासी केशकली से हुआ था। 20 अप्रैल को केशकली का भाई दशरथ सिंह बीमार मां से मिलने का बहाना बनाकर उसे मायके ले गया। इस दौरान वह अपने जेवर और इलाज के नाम पर घर से लिए गए 20 हजार रुपये भी साथ ले गई।
विज्ञापन

8 मई को रजनेश अपनी पत्नी को वापस बुलाने ससुराल पहुंचा तो वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। भाई दुर्वेश का कहना है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण रजनेश की मौत हो गई। 9 मई को घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हरपाल सिंह, दशरथ सिंह, केशकली, देवेंद्र सिंह तथा मृतक की सास के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed