{"_id":"58d953804f1c1b442363e29c","slug":"munnabhai-caught-in-high-school-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुन्नाभाई के परीक्षा देने का मामला सामने आया है। इस पर डीआईओएस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र नेशनल पब्लिक इंटर कालेज स्योगनपुर संकिसा मोहम्मदाबाद में सचल दल प्रभारी एपी सिंह ने सुबह की पाली में 9:10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया।
यहां कक्ष संख्या 12 में परीक्षार्थी एक-दूसरे की कापियां बदलकर नकल करते पाए गए। एक परीक्षार्थी यहां बिना प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका के बैठा मिला। उसकी उत्तर पुस्तिका लेकर उसी कमरे में बैठा मदनपुर निवासी राघव दुबे (बाहरी लड़का) प्रश्नपत्र हल कर रहा था।
विज्ञापन
डीआईओएस का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक राकेश चंद्र व कक्ष निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा (सहायक अध्यापक नवादा दोयम) व पुष्पदीप सिंह सहायक अध्यापक रामस्वरूप शहीद इंटरकालेज मेरापुर उक्त छात्र व उसकी उत्तर पुस्तिका में प्रश्नपत्र हल करने वाले छात्र से मिलीभगत करके नकल कराकर गंभीर अपराध कर रहे थे। इस केंद्र पर सामूहिक नकल होने के कारण हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र व इंटर समाजशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने व दोबारा परीक्षा कराने की संस्तुति की है।
केंद्र को आजीवन काली सूची में डालने, केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को समस्त परिषदीय कार्यों से आजीवन वंचित करने की संस्तुति की है।