फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipality led to development

पालिका चल पड़ी विकास की राह पर

Sat, 02 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 02 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Municipality led to development
नगरपालिका परिषद चालू वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्ताव के जरिए विकास की राह
विज्ञापन
पर चल पड़ी है। बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों में सड़क, सफाई, प्रकाश, पेयजल सुलभ कराने के प्रस्तावों के जरिए जहां एक ओर आम जनमानस को लुभाने का प्रयास किया वहीं लड़कियों  के लिए स्कूल और अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाकर सामाजिक दिशा में कदम बढ़ाए गए। कई प्रस्तावों पर जोरदार बहस के बाद हरी झंडी मिली तो कई मुद्दों पर खूब सवाल-जवाब हुए।

सदर नगरपालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को चेयरमैन वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में पहली बार आए सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत किया गया। बीते वित्तीय वर्ष का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की बचत हुई है। चालू वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर चर्चा की गई। जलकल विभाग के प्रस्ताव के तहत शहर में पेयजल व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए करीब 40 लाख रुपये से

सामान खरीदने की योजना बनाई गई है। पेयजल आपूर्ति सुचारु  रखने के लिए 32 आदमियों को ठेके पर रखा जाएगा। वहीं नगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए उचित धनराशि को ध्वनि मत से स्वीकृत कर लिया गया। सभासद असलम अंसारी, फरीदा ताहिर, रजिया अंसारी ने शासनादेश का हवाला देकर सभासदों को निर्धारित मानदेय देने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति जताई। सभासद रामजी बाजपेई ने ईओ पालिका से जानकारी मांगी की जो सड़कें डूडा से बनाई गई हैं वह

हैंडओवर हुई हैं अथवा नहीं। उन्होंने शहर में लगे मोबाइल टावरों से बढ़ते खतरे से सभी को आगाह किया। सभासद रवीश द्विवेदी ने फतेहगढ़ क्षेत्र में पेयजल की किल्लत, धर्मेंद्र कनौजिया ने संत गाडगे समिति आश्रम के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की। शहर के सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सीमा विस्तार प्रस्ताव पर
शासनादेश का उल्लंघन हो रहा है। इसमें संशोधन जरूरी है। पालिका के पदेन सदस्य व भाजपा सांसद मुकेश राजपूत पहली

बार बोर्ड की बैठक में पहुंचे। सांसद ने कहा कि वह वह शहर में विकास कार्यों का भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने शहर को सजाने और संवारने में शहरियों से योेगदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने आसपास साफ सफाई रखकर  हमें बेहतर नागरिक होने की मिसाल प्रस्तुत करनी चाहिए।  बैठक में ईओ पालिका प्रमोद कु मार, रविंद्र कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी आरसी सुंदरम, रामकिशोर कमल, आदेश गुप्ता, रमला राठौर, संजय कटियार, अजरा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed