{"_id":"5f71e2998ebc3e9c021673d8","slug":"municipality-and-eo-gave-security-kit-to-corona-warriors-farrukhabad-news-knp585240798","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष व ईओ ने कोरोना वॉरियरों को दी सुरक्षा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष व ईओ ने कोरोना वॉरियरों को दी सुरक्षा किट
विज्ञापन
नगर पालिका में अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए कोरोना वॉरियर्स।
- फोटो : FARRUKHABAD
पालिकाध्यक्ष व ईओ ने कोरोना वॉरियरों को दी सुरक्षा किट
फर्रुखाबाद। प्रशासन की ओर से चयनित कोरोना वॉरियर टीम को पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और ईओ रविंद्र कुमार ने सुरक्षा किट तथा प्रचार सामग्री भेंट की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि संक्रमण के दौर में लोग घरों से निकलने में डरते हैं, वहीं युवाओं की टीम घर-घर दस्तक दे रही है।
नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता मेें सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम हुआ। उन्होंने टीम लीडर शिवम दीक्षित की तारीफ की। कहा कि संक्रमण के इस दौर में युवाओं को एकजुट रखकर लोगों को जागरूक करना बेहद सराहनीय है। इस टीम का काम जनहित में है। ईओ रविंद्र कुमार ने कहा कि शहर के सभी कोरोना वॉरियर मोहल्लों में जाकर संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने का संदेश दे रहे हैं।
संचालन कर रहे टीम लीडर ने कहा कि शहर के सभी वॉरियर को सुरक्षा किट मुहैया कराई जाएगी। सभी सदस्यों को जागरुकता सामग्री भी दी गई। इस मौके पर रिंकी, दिशा, लक्ष्मी, जयश्री, प्रेरणा, गुंजन, पूजा, वर्षा, दीपिका, रुचि, मोेनिका, सूर्यांश, कौशल, सुखवीर, अभिनव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था व वरिष्ठ लिपिक अमित सक्सेना ने देखी। नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने आभार व्यक्त किया।