फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal vehicles running on the roads without registration

Farrukhabad News: सड़कों पर बिना पंजीकरण दौड़ रहे पालिका के वाहन

Sat, 20 Apr 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal vehicles running on the roads without registration
फर्रुखाबाद। यातायात नियमों का पालन कराने वाले सरकारी विभागों में शामिल नगर पालिका में आधे से अधिक वाहनों का पंजीकरण नहीं है। जिम्मेदार परिवहन विभाग ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। इससे सरकारी राजस्व की हानि के साथ दुर्घटना के वक्त खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। पालिका में बिना पंजीकरण के ही 63 वाहन कंडम हो चुके हैं। वहीं, 66 वाहनों को मरम्मत का इंतजार है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार करोड़ों रुपये कीमत के वाहन तो खरीद लेती है, मगर उनका सबसे महत्वपूर्ण पंजीकरण नहीं कराती। बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर दिनरात चलकर कंडम तक हो जाते हैं। नगर पालिका के रिकार्ड में कुल 203 वाहन हैं। इनमें से 63 वाहन निष्प्रयोज्य, जबकि 66 मरम्मत की श्रेणी में बताए जाते हैं। यही नहीं इन दिनों संचालित 74 वाहन ट्रैक्टर-ट्राली, हूपर, कैटल केचर, टाटा एस, डीसीएम, सीवर सेक्शन, जेसीबी, मोक्ष रथ, हुक लोडर, कॉम्पेक्टर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि इन वाहनों में से आधे से अधिक का पंजीकरण नहीं कराया गया है। स्थिति यह है कि शहर की अति व्यस्त गलियों, सड़कों पर दिन भर पालिका के वाहन तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। इनसे जान को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पंजीकरण न होने से वाहनों का बीमा भी नहीं
चूंकि पालिका के अधिकतर वाहनों का पंजीकरण नहीं है, लिहाजा उनका बीमा भी नहीं है। ऐसे में यदि इन वाहनों से दुर्घटना होती है, तो मरने अथवा घायल होने वालों को मुआवजा की भरपाई भी विभाग को ही करनी पड़ेगी।
----------
युवक को कुचलने वाले ट्रैक्टर का भी नहीं पंजीकरण
शुक्रवार सुबह चौक स्थित रेलवे रोड पर नुनहाई स्ट्रीट निवासी पंकज की नगर पालिका के कूड़ा भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मौत हो गई थी। नगर पालिका के इस ट्रैक्टर-ट्राॅली का भी पंजीकरण नहीं है। लिहाजा विभाग की भी यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। हालांकि नगर पालिका के वाहन प्रभारी विनय कश्यप पंजीकरण न होने का कारण बताने से कतराते रहे।
---------
बिना पंजीकृत वाहन चलाना व चलवाना गंभीर अपराध
यातायात उपनिरीक्षक रजनेश कुमार ने बताया कि बिना पंजीकृत वाहन को चलाना और चलवाना दोनों ही अपराध की श्रेणी में है। बिना पंजीकृत सरकारी वाहन से यदि दुर्घटना होती है, तो विभागीय अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। काफी कुछ कोर्ट पर निर्भर रहेगा।
--------
आवास विकास चौकी पर कबाड़ हो चुका ट्रैक्टर
कादरीगेट थाने की आवास विकास चौकी के पास नगर पालिका का एक ट्रैक्टर खड़ा है। बताया जाता है कि इस ट्रैक्टर से करीब 15 साल पहले दुर्घटना हुई थी। इस ट्रैक्टर का भी पंजीकरण नहीं था। अभी तक विभाग इस ट्रैक्टर को अदालत से रिलीज नहीं करवा सका।

-----------
नगर पालिका में बड़ी संख्या में वाहनों का पंजीकरण नहीं है इसकी जानकारी नहीं है। दुर्घटना के बाद सच का पता चल गया है। यह काफी गंभीर मामला है। पंजीकरण न कराने के कारणों की जांच कर संबंधित से जवाब तलब करूंगा। अब वाहनों का पंजीकरण कराया जाएगा।
-विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed