फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal vehicles running on paper filled with garbage

Farrukhabad News: कूड़ा भरकर कागजों में दौड़ रहे नगर पालिका के वाहन

Wed, 19 Nov 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal vehicles running on paper filled with garbage
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के रिकॉर्ड शहर में रोज 100 टन कूड़ा निकलने का दावा कर रहे हैं। इस कूड़े को उठाने के लिए वाहनों को कागजों पर दौड़ाया जा रहा है। इसका सच डंपिंग स्थल पर पहुंचने वाले वाहनों को दर्ज करने वाला रजिस्टर बता रहा है।
विज्ञापन

वाहन पटल और डंपिंग स्थल के रिकॉर्ड देखें तो तेल में बड़ा खेल उजागर होता नजर आ रहा है। कूड़ा डंपिंग स्थल तक पहुंचाने की बजाय शहर के किनारे सड़कों की खाईं भरी जा रही हैं। अभी तक रामलीला गड्ढा में हजारों ट्रॉली कूड़ा डाला जा चुका है।
विज्ञापन


शहर की सफाई में केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोटी रकम खर्च कर रही है। नगर पालिका में वाहन पटल प्रभारी विनय कश्यप 15 ट्रैक्टर-ट्राॅली, हूपर, दो डंपर, दो कॉम्पेक्टर, पांच ट्रैक्टर जेसीबी, एक बड़ी जेसीबी आदि वाहनों को चलाने का दावा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के वाहनों पर रोजाना 50 हजार रुपये से अधिक का डीजल डाला जा रहा है। मगर 11 से 17 नवंबर दोपहर दो बजे तक का रिकॉर्ड देखा गया तो 100 ट्रैक्टर-ट्राॅली, 29 डंपर और 13 कूड़ा भरे कॉम्पेक्टर ही डंपिंग स्थल पर पहुंचे।
साफ है कि या तो वाहन चलाने में खेल चल रहा है या फिर बड़ी संख्या में कूड़ां डंपिंग स्थल पर पहुंचाने की बजाय आसपास ही पलटा जा रहा। वाहन चालकों को तेल 12 किमी दूरी के हिसाब से मिलता है। कम दूरी तय करके तेल बचा रहे हैं। रामलीला मैदान के गड्ढे में कूड़ा भरे हजारों वाहन पलटे जा चुके हैं।



चालकों को मरम्मत का नहीं मिलता खर्च
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, हूपर आदि वाहनों पर लगे चालकों को आए दिन होने वाली वाहनों की खराबी की मरम्मत के लिए कोई राशि नहीं मिलती। एक चालक ने बताया कि जो कुछ डीजल बच जाता है, उसी से पंक्चर, बेयरिंग या अन्य छोटी मोटी खराबी को दूर करवा लेते हैं। उन्हें अलग से कुछ नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed