फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal people drinking water contaminated water in farrukhabad

नगर पालिका शहर के लोगों को पिला रही दूषित पानी

Thu, 25 Oct 2018 11:47 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 25 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal people drinking water contaminated water in farrukhabad
लिंजीगंज अस्पताल के पास टंकी का पानी चेक करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका शहर के लोगों को दूषित पानी पिला रही है। इस बात का खुलासा टंकियों के पानी की टेस्टिंग में हुआ। चार टंकियों में क्लोरीन ही नहीं डाली जा रही है। इससे लोगों को बीमारियां घेर रही हैं। बीमारियों को रोकने के लिए गुरुवार को संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नगर के चार टंकियों के पानी का परीक्षण किया गया। इसमें पानी दूषित मिला है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर पानी सही मिला।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में पानी से होने वाली टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए सीएमओ आफिस के डॉक्टर आरके सिंह, मलेरिया निरीक्षक डॉक्टर नरजीत कटियार, फील्ड  वर्कर सफदर हुसैन की टीम ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम पहुंची। यहां पर टीम ने टंकी का पानी चेक किया। इसके बाद टीम लकूला स्थित पानी की टंकी का परीक्षण किया। आवास विकास और लिंजीगंज की टंकियों के पानी का परीक्षण किया गया। इन पानी की टंकियों में क्लोरीन नहीं पाया गया। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस इलाके के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


टीम ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मिलने वाला पानी चेक किया। यहां पर पानी सही पाया गया। पानी में क्लोरीन न पड़ने से बीमारियां फैल रही हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे दूषित पानी मिल रहा है। क्लोरीन के पड़ जाने से जो बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं। डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि यह रिपोर्ट जिलाधिकारी और नगर पालिका के ईओ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed