फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal elections will be held in the second phase in the district, voting on May 11

Farrukhabad News: जिले में दूसरे चरण में होगा निकाय चुनाव, 11 मई को मतदान

Mon, 10 Apr 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held in the second phase in the district, voting on May 11
फर्रुखाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद में दूसरे चरण में निकाय चुनाव होगा। इसके लिए 17 अप्रैल से नामांकन शुरू होने के साथ 11 मई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में दो नगरपालिका व सात नगर पंचायतों में दूसरे चरण में चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल से दावेदारों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापसी की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। चुनावी मैदान में मुकाबला करने वाले प्रत्याशियों को 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 11 मई गुुरुवार को सभी निकायों में मतदान होगा। एक दिन इंतजार करने के बाद 13 मई को मतगणना के साथ परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जनपद में दो नगरपालिका व सात पंचायतें हैं। इनमें तीन नगर पंचायतें नवसृजित हैं। इन्हें पहली बार नया अध्यक्ष मिलेगा। नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर व नवाबगंज अनारक्षित होने से किसके सिर अध्यक्ष का ताज बंधे, यह तो समय ही बताएगा। वहीं नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में पिछड़ा वर्ग महिला के सिर पर ही पहला ताज बंधेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण:
नगर पालिका कायमगंज - पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका फर्रुखाबाद - महिला
नगर पंचायत कमालगंज - अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत खिमसेपुर - अनारक्षित नगर पंचायत कंपिल - अनारक्षित नगर पंचायत नवाबगंज - अनारक्षित नगर पंचायत मोहम्मदाबाद - पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर - पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत शमसाबाद - महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed