फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mud filled on the route in Virsinghpur, how villagers got out

विरसिंहपुर में मार्ग पर कीचड़ भरे होने से लोग दुखी

Mon, 14 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mud filled on the route in Virsinghpur, how villagers got out
गांव विरसिंहपुर में मार्ग पर भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। गांव विरसिंहपुर में मुख्य मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से मार्ग पर गंदा पानी व कीचड़ भरा है। गांव के लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बदबू के बीच जीवन जीना मजबूरी बना है। कीचड़ व गंदगी से बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर के गांव विरसिंहपुर में ग्राम प्रधान ने गांव के मुख्य मार्ग को आधा ही बनवाया है। इस मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था भी नहीं की है। ऐसे में मार्ग के दोनों ओर बने घरों से रोजाना निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में भरा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से बच्चे, बुजुर्ग एवं अन्य लोग मजबूरी में गंदे पानी से हो कर जाते हैं। गांव के जितेंद्र, रामकुमार, संजीव, कमलेश, जगन्नाथ, दिनेश आदि का कहना है कि आधी दूरी तक ही नाला व सड़क बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 400 मीटर सड़क व नाली अधूरी होने से कीचड़ व गंदगी बनी है। अधूरे काम को पूरा कराने के लिए वह लोग खंड विकास अधिकारी से कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन कई सुनवाई नहीं हो रही है।
विश्वनाथ सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान जान बूझकर इस रास्ते को नहीं बनवा रहे है। प्रधान उनके खेतों से नाला निकलवाना चाहते थे। जिसका उन्होंने विरोध किया। इसलिए नाला व सड़क अधूरी छोड़ दी गई है।
राजीव सिंह कहते हैं कि नाला व सड़क न बनने से सभी लोगों को गंदेे पानी से गुजरना पड़ता है। ग्राम प्रधान से कई बार कह चुके हैं। लेकिन सुन नहीं रहे है। इस गंदगी से घर के अंदर तक बदबू पहुंचती है। ऐसे में घर के अंदर बैठना मुश्किल होता है।
मुन्ना सिंह कहते हैं कि ग्राम प्रधान व वीडीओ की लापरवाही से सड़क व नाला नहीं बना है। रास्ते में पानी भरा होने से परेशानी होती है। खेतों को जाने के लिए गांव घूम कर जाना पड़ रहा है। ब्लाक में भी सुनवाई नहीं हो रही है।
अवनीश सिंह कहते हैं कि प्रधान ने उनके घरों के सामने जान बूझकर 400 मीटर सड़क व नाला नहीं बनवाया है। रास्ते में घरों का पानी भरा है। इस पानी से मच्छर पैदा हो रहे हैं। इनसे बीमारियां फैलने का भी अंदेशा है।

‘इस रास्ते का काम मनरेगा से कराया जा रहा था। पैसा न होने के कारण काम बंद हो गया है। पहले कच्चा काम हो जाए। इसके बाद इस रास्ते को भी बनवाया जाएगा।’ -
आशुतोष दुबे, ग्राम पंचायत सचिव
‘सड़क अधूरी होने व जलनिकासी की व्यवस्था न होने की जानकारी नहीं मिली है। काम बीच में क्यों छोड़ा गया है। वह पूरे मामले की जानकारी करके उसे जल्द से जल्द पूरा करा देंगे।’ - श्रीप्रकाश उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी राजेपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed