{"_id":"64ce8b3acf6b29b87f0fce74","slug":"mp-mla-heard-problems-with-sp-eight-got-justice-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1516-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसपी के साथ सांसद विधायक ने सुनीं समस्याएं, आठ को मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसपी के साथ सांसद विधायक ने सुनीं समस्याएं, आठ को मिला न्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। महिला का फर्जी तरीके से आंगनबाड़ी में चयन करने, कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद दुकान मालिक के द्वारा लेंटर तोड़ देने की शिकायतें पीड़ितों ने सांसद मुकेश राजपूत व विधायक डा. सुरभि से कीं। ससांसद ने संबंधित अधिकारियों से पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें राजस्व और बिजली विभाग की आईं।
संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम तायापुर भायापुर निवासी सोनी देवी ने कहा कि उनके गांव में ग्राम हरकनपुर की महिला का फर्जी तरीके आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए चयन कर दिया गया जबकि वरीयता क्रम में उनका चयन होना चाहिए। गांव अताईपुर निवासी शकील अहमद ने कहा उनकी दुकान नई बस्ती में किराए पर है।
दुकान मालिक जबरन दुकान खाली कराना चाहते हैं जबकि न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। उन्होंने दुकान का लेंटर तोड़ दिया है। इससे बारिश का पानी आ रहा है। नगर के मोहल्ला बजरिया राधाकृष्ण निवासी विजय कुमार ने कहा पिछले सभी बिजली बिल जमा होने के बावजूद 10246 रुपये का अधिक बिल विभाग ने उनके यहां भेज दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान राजस्व विभाग से 90, बिजली विभाग से 70, स्वास्थ्य विभाग से 15, शिक्षा से 10, अन्य 25 शिकायतें आईं हैं। इसमें 8 का निस्तारण हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराब आलम, तहसीलदार संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
फोटो-10, तहसील में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते सांसद व विधायक
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में सांसद मुकेश राजपूत व विधायक डॉ सुरभि ने 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। सांसद ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में करीब 2000 पैकेट राहत सामग्री बांटी जा चुकी है। पैकेट में 2 किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक पैकेट मोमबत्ती, एक माचिस, 10 पैकेट बिस्किट, दो साबुन, पांच किलो लाई रखी गई है।
जिन किसानों का बाढ़ से फसलों में नुकसान हुआ है, उसका सर्वे के बाद मुआवजा भी दिया जाएगा। बाढ़ इलाके में लोगों की सुविधा के लिए 41 नावें लगाई गईं हैं। इस दौरान एसपी विकास कुमार, एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराब आलम मौजूद रहे।