फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MP laid the foundation stone of warehouse building at Neebkarori railway station

Farrukhabad News: नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर सांसद ने किया मालगोदाम भवन का शिलान्यास

Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
MP laid the foundation stone of warehouse building at Neebkarori railway station
मोहम्मदाबाद। नीबकरोरी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी के चलते सांसद मुकेश राजपूत ने मालगोदाम भवन का शिलान्यास किया। यही नहीं पार्क, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, पानी की टंकी का भी निर्माण होगा। स्टेशन सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र को समर्पित रेल परियोजनाओं का लाइव प्रसारण किया गया। रेलवे स्टेशन पर सात करोड़ रुपये से बनने वाले मालगोदाम भवन का सांसद मुकेश राजपूत ने शिलान्यास किया। हालांकि मालगोदाम से आलू, मक्का, गेहूं, सीमेंट की लोडिंग व अनलोडिंग कई महीनों से चल रही है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर साढ़े सात करोड़ रुपये से पार्क, नया गेट, वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट भी लगाया जाएगा। पानी की टंकी का निर्माण तेजी से चल रहा है। जबकि यात्रियों के लिए पानी की पाइप लाइनें बिछाकर टोंटियां लगा दी गई हैं। स्टेशन को 12 सीसीटीवी कैमरों लैस किया जाएगा। यही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए दो हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। कुछ ही महीने में पूरी स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय नगला बहादुर के बच्चों को सांसद ने पुरस्कृत किया। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने सांसद से कुछ और ट्रेनों के ठहराव की मांग की। सांसद ने यात्रियों के हित में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सहायक खंड सिग्नल इंजीनियर अरविंद यादव, सीओ शिकोहाबाद, ब्रजेश कुमार अभिषेक, आकाश के अलावा बीडीओ, एसडीएम अतिरिक्त आदि मौजूद रहे।

-------
आलू व्यापारी ने 40 किसान रेक के लिए किया आवेदन
नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर तैयार मालगोदाम से रेकों का लदान चल रहा है। आलू व्यापारी रामआसरे पांडेय ने अप्रैल से दिसंबर तक 40 किसान रेक देने के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि इतनी रेक से वह आलू को अन्य प्रदेशों की मंडियों के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed