{"_id":"4bd473be46cbd2b24b9a8146386b0155","slug":"moving-vehicle-will-then-walk-casually-difficult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं ही बढ़ते रहे वाहन तो पैदल चलना होगा दूभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं ही बढ़ते रहे वाहन तो पैदल चलना होगा दूभर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले की संकरी सड़कों पर रोज औसतन 50 नए वाहन उतर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो एक साल में सड़क पर करीब 17 हजार नए वाहन उतरे हैं, वहीं सड़कों की चौड़ाई दिन पर दिन घटती जा रही है। वर्ष 1985 से मास्टर प्लान हाकिमों की टेबिल पर धूल फांक रहा है।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जिले की सड़कों पर रोज वाहनों की संख्या बढ़ रही है। 31 दिसंबर 2014 तक जिले में वाहनों की संख्या 81887 थी। यह 31 दिसंबर 2015 तक 99651 पहुंच गई। एक साल में 14324 बाइकें सड़कों पर फर्राटा भरने के उतरीं। दूसरे नंबर पर कार हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2015 से दिसंबर 2015 तक 692 कार और 392 जीप और जिप्सी उतरी हैं। अब जिले में इन वाहनाें की कुल संख्या 7945 हो गई है। वाहनों की तादाद इसी औसत से बढ़ती रही तो सड़कों पर पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बचेगी। इससे पैदल यात्रियों को दिक्कत उठानी होगी।
विज्ञापन