फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Motorboat traffic started at Kolaghat

कोलाघाट पर मोटरबोट से आवागमन शुरू

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Motorboat traffic started at Kolaghat
केवल एक फोटो....
विज्ञापन

फोटो- 20 व 21
कोलाघाट पर मोटरबोट से आवागमन
पांचाल घाट से गए 17 मोटरबोट, नावें भी चल रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शाहजहांपुर के जलालाबाद-जरीनपुर के बीच रामगंगा नदी पर बना पुल 29 नवंबर को टूटने से लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। पांचाल घाट से 17 मोटरबोट भी गए हैं। नाव वाले प्रति यात्री 20 और बाइक का 50 रुपये किराया ले रहे हैं। मोटरबोट का किराया कम है।
रामगंगा नदी के कोलाघाट के पक्के पुल के दो खंड गिरने के बाद से शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर आवामन के लिए लोगों को बड़ी दिक्कत हो गई। अब पैदल, साइकिल और बाइक सवारों को नाव से उतारा जा रहा है। इसके बदले यात्री से 20 रुपये और बाइक के 30 रुपये लिए जा रहे हैं। नाव चलाने वाले पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नावसरकारी हैं या निजी इसकी जानकारी नहीं है। कई ग्रामीणों ने अपनी निजी नाव चलाकर कमाई का धंधा शुरू कर दिया है। इस समय नावों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। पीडब्ल्यूडी शाहजहांपुर के जेई ज्ञानेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उन्होेंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार पांचाल घाट से 17 मोटरबोट लेकर नाविक कोलाघाट पहुंचे हैं। वहां मोटरबोट वाले यात्रियों से 10 रुपये व बाइक सवार से 20 रुपये लेकर नदी पार करा रहे हैं। सोताबहादुरपुर के अल्लादीन ने बताया कि अपने गांव से 17 लोग मोटरबोट लेकर कोलाघाट पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट़्टी की जांच करने पहुंची टीम
शमसाबाद। कोलाघाट पुल टूटने के मामले में मिट्टी की जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित की गई। बुधवार को इंजीनियर सुनील कुमार ने टीम के सात सदस्यों के साथ कोलाघाट में मिट्टी का नमूना लिया। इंजीनियर सुनील ने बताया कि आठ दिन में जांच कर कार्रवाई के लिए सेतु निगम को रिपोर्ट भेजने के आदेश हैं। पिलर जमीन में कैसे बैठा है इसकी जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed