फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Motor boat will reach Hardoi to Kamalganj

मोटर बोट से हरदोई से पहुंचेंगे कमालगंज

Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Motor boat will reach Hardoi to Kamalganj
मोटर बोट पहुंचाएगी हरदोई से कमालगंज
विज्ञापन

अमृतपुर। हरदोई और गंगापार कटरी क्षेत्र के गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें कमालगंज आने के लिए नाव का इंतजार नहीं करना होगा। मोटरबोट सेवा शुरू होने जा रही है।
तहसील क्षेत्र के गांव खुटिया, तेरा अकबरपुर, कड़हर, सिया, धीरजपुर, प्रतिपालपुर, सवासी, बाकपुरवा आदि के अलावा पड़ोसी जनपद हरदोई के कई गांवों के लोग कमालगंज व फर्रुखाबाद बाजार करने के लिए महमदगंज मड़ैयन घाट से होकर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

इस घाट पर बना पैंटून पुल बरसात में हर साल टूट जाता है। इससे ग्रामीणों को बरसात में आने-जाने के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के द्वारा बरसात में गंगा की धार को पार करने के लिए व्यवस्था करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों को गंगा पार कराने के लिए हरियाणा के पलवल से पुरानी मोटर बोट खरीद कर पांचाल घाट पर उतारी गई है। पीडब्ल्यूडी के जेई एमके गंगवार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मोटर बोट लाई गई है। थाना कमालगंज क्षेत्र में जहां पर पैंटून पुल बना था, उसी जगह चलाया जाएगा। अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed