फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mothers complain

मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jan 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
mothers complain
फर्रुखाबाद। भड़ौसा गांव में शुक्रवार को फंदे पर युवक का शव लटका मिलने के मामले में मां ने बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को पैनल से शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा निवासी निजामउद्दीन का पुत्र रेहान रजा( 22) जिला रामपुर में बेकरी में नौकरी करता था। वह गुरुवार को रामपुर से गांव आने के लिए निकला और शुक्रवार सुबह तक घर नहीं पहुंचा। दोपहर में गांव के लोगों ने उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना पर मां सजीदा बेगम व पिता निजामउद्दीन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया। मां सजीदा बेगम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले मां को समझाने का प्रयास किया कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। मां ने शव का पंचनामा भरने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को डॉक्टर अनुराग व डा. नीरज के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें रेहान रजा की मौत फांसी लगने से दम घुटने से होने की पुष्टि की गई। उसके शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed