{"_id":"5a91ac1d4f1c1bd34b8baa46","slug":"mother-died-on-the-death-of-only-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे की मौत पर मां ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते बेटे की मौत पर मां ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर मां को हार्टअटैक पड़ गया। उसने भी दम तोड़ दिया। इससे गुस्साएं परिजनों ने झोलाछाप के यहां हंगामा किया। झोलाछाप की पत्नी और स्टाफ ने मृतक बालक के चाचा समेत तीन लोगों को पीटकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। चाचा की तहरीर पर झोलाछाप की पत्नी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव सलेमपुर रतन निवासी अंशुल (6) पुत्र शैलेश वर्मा की शुक्रवार शाम की अचानक खेलते समय तबियत खराब हो गई। इस पर अंशुल के चाचा अखिलेश और परिवार के अन्य लोग उसे लेकर जसमई दरवाजा के मोहन नगर स्थित झोलाछाप रूप सिंह कुशवाह के यहां पहुंचे। अस्पताल के स्टाफ ने 20 हजार रुपये जमा करा लिए। अंशुल का इलाज होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। यह देखकर परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। शोरशराबा होने पर अस्पताल का कंपाउंडर प्रदीप और झोलाछाप की पत्नी मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने अंशुल के चाचा अखिलेश, सत्यभान और बुआ रूपवती के साथ मारपीट कर दी। यह देखकर लोग आक्रोशित हो गए। यहां पर हंगामा होने लगा। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रभारी भुवनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप की पत्नी और कंपाउंडर प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अखिलेश ने बताया कि भतीजे की मौत होने के बाद आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर शव ले जाने को कहा। उन लोगों के साथ मारपीट के साथ ही अभद्रता की गई। जब इकलौते बेटे के मौत होने की जानकारी उसकी मां अंजू को हुई तो उसे हार्टअटैक आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
झोलाछाप पर होगी कार्रवाई
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा है तो बरौन अस्पताल के एमओआईसी डॉ. अनुज त्रिपाठी को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे। इसके साथ ही झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन