{"_id":"68e6af2ddaf5eb4a300b032f","slug":"mother-and-daughter-beaten-by-assailants-in-broad-daylight-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131110-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिनदहाड़े हमलावरों ने मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिनदहाड़े हमलावरों ने मां-बेटी को पीटा
Thu, 09 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहा के पास डोसा खा रहीं मां-बेटी को दिनदहाड़े हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस ने आरोप के आधार पर महिला की भाभी व उनके परिजनों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रमेशचंद्र की पत्नी शशि देवी अपनी पुत्री प्रियंका के साथ बुधवार को फर्रुखाबाद बाजार करने आई थीं। बाजार कर दोनों फतेहगढ़ चौराहा टेंपो पकड़ने के लिए पहुंचीं।
इसी दौरान मां-बेटी पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान में बैठकर डोसा खाने लगीं। इसी दौरान हमलावर आए और मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख डोसा खा रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट करने के बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। शशि देवी ने आरोप लगाया कि बीते दिनों उसका अपनी भाभी खुशबू से झगड़ा हो गया था। भाभी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे व उसकी बेटी को पीटा।
शशि देवी की तहरीर पर भाभी खुशबू, उसकी मां रीना, भाई आशीष कुमार, अनुज, रोहित व चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।