फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Morning bath and evening donation

गंगा स्नान के बाद गूंजते शंख और घड़ियाल

Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Morning bath and evening donation
मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
पांचालघाट पर मेला रामनगरिया में भजन कीर्तन गूंज रहे हैं। कल्पवासी सुबह गंगा में स्नान और शाम को दीपदान कर रहे हैं। गंगा के तट और लहरों में तैरते दीप देखते ही बनते हैं।
विज्ञापन

भागीरथी तट पर बसी आस्था की नगरी में हजारों लोग कल्पवास कर रहे हैं। भोर होते ही मां गंगा के घाट पर स्नान करने को कल्पवासी पहुंच जाते हैं। मां गंगा के चरणों में शीश नवाकर हर हर गंगे बोलते हुए स्नान करते हैं। इसके बाद दानपुण्य करने की होड़ लग जाती है। रामनगरिया में हर रोज धार्मिक अनुष्ठान कराने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वामी सत्य स्वरूप ब्रह्मचारी के क्षेत्र में भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन होता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा सुनते हैं। प्रसाद लेने के बाद अपनी राऊटी को राम नाम का गुणगान करते हुए आते हैं। बच्चा स्वामी शिव स्वरूप महाराज के क्षेत्र में सुबह कल्पवासियों को चाय, चना वितरण किया जाता है। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम शुरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य प्रदीप शुक्ला के द्वारा रुद्राभिषेक किया जाता है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज के आश्रम में भजन कीर्तन होते हैं। पास ही शनि देव महाराज का मंदिर बनाया गया है। इसमें यज्ञ में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
शाम को आरती होती है। गंगा के तट पर चारों ओर धार्मिक अनुष्ठानों एवं शंख घड़ियालों के साथ वेद मंत्रों की ध्वनि सुनाई देती हैं। गंगा के तट पर कल्पवासी भक्ति में रम जाते हैं। कई साधु धूनी के पास बैठ कर साधना करते हैं। मेला में अब भीड़ भी होने लगी है। इससे दुकानदारों के चेहरे पर खुशी झलक ने लगी है। लोग खरीदारी भी करने लगे हैं। मनोरंजन क्षेत्र में भी लोग झूला झूल कर आनंद उठा रहे हैं।
लोभ, मोह से मुक्त होते हैं साधु
-संतरामनगरिया में श्री पंचदश आह्वान अखाड़ा के सोमवरपुरी महाराज के आश्रम में पहली बार में आह्वान अखाड़ा दशामेघ घाट वाराणसी काशी से आए दिगंबर महाराज ने कहा कि गंगा के तट पर राउटी लगा कर एक माह तक साधना सौभाग्य है। साधुओं को मोह, लोभ से मुक्त होना चाहिए। संत साधना करके अपना पूरा मन प्रभु में लगाएं। इस दौरान महंत सोमवरपुरी, लखनपुरी, रामदास, मीरापुरी, प्रकाश पूरी आदि मौजूद रहे।
मौसम खराब होने से कल्पवासी परेशान
मेले में कल्पवास कर रहे लोग मौसम खराब होने से परेशान हैं। रात में तेज हवा चलने से लोग अपनी राउटियों को देखते रहे। हल्की बारिश भी हुई। गुरुवार दिन भर बादल छाए रहे। बारिश की आशंका से परेसान कल्पवासी अपनी राउटी ठीक करते रहे।
दो कर्मचारियों में हाथापाई
मेला प्रशासन क्षेत्र में गंदगी के पड़ी होने पर मेला प्रशासन के कर्मचारी बबलू ने सफाई के लिए एनाउंस कर दिया। इसी बात को दोनों में कहासुनी और फिर कुछ ही देर में हाथापाई होने लगी। मेला प्रशासन में बैठे कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत किया। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि सफाई कर्मचारी ने अभद्रता की है। जिसकी जानकारी एसडीएम को दी गई है। मेला क्षेत्र में सफाई सही से नहीं होती है। कई जगह गंद्गी के ढेर लगे हैं। सफाई ठेकेदार को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

मेले में चोरों का आतंक
मेले में तीसरी सीढ़ी पर राउटी लगाए मुनीश आश्रम संतोषा आश्रम, सेवा आश्रम में चोर राउटी में घुस कर झोला चुरा ले गए। एक महिला के कान के कुण्डल भी चोरी हो गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed