{"_id":"64136738aed930624e0670f5","slug":"moradabad-hardoi-and-bahraich-won-hockey-matches-farrukhabad-news-c-12-1-126584-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुरादाबाद, हरदोई व बहराइच ने जीते हाॅकी मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुरादाबाद, हरदोई व बहराइच ने जीते हाॅकी मुकाबले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जीत हासिल करने के लिए मैदान पर खिलाड़ियों ने जमकर जोर-आजमाइश की। मुरादाबाद, हरदोई और बहराइच ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। उद्घाटन के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
गुरुवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला मुरादाबाद और शाहजहांपुर की टीमों के बीच हुआ। पहले हॉफ में दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। दूसरे हॉफ में पेनाल्टी शूटआउट में मुरादाबाद ने गोल कर दो-एक से जीत दर्ज कर ली।
दूसरे मैच में पीलीभीत और बहराइच के बीच कांटे की टक्कर हुई। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। पेनाल्टी शूट आउट से हुए फैसले में पीलीभीत ने बहराइच को तीन-दो से हरा दिया। तीसरा मैच कन्नौज और हरदोई के बीच खेला गया। इस मैच में भी पेनाल्टी शूट आउट से फैसला हुआ। हरदोई तीन-दो से विजेता रहा। राजकीय इंटर कॉलेज राजेपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से ही हर मैच खेलें। आयोजन समिति अध्यक्ष बलराम यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव बाजपेई व संचालन निशीत सक्सेना ने किया। सचिव शिव कुमार सिंह, लेफिटनेंट गिरिजाशंकर, हलीम कुरैशी, अनुसुइया दीक्षित, ज्योति कठेरिया, हलीम कुरैशी, गयासुद्दीन, रिजवान अली, मोहन सक्सेना व गौरव परिहार आदि रहे।