फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Monitoring of high profile prisoners increased

सेंट्रल जेल में बंद हाईप्रोफाइल कैदियों के बारे में ली जानकारी

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of high profile prisoners increased
फर्रुखाबाद। डीएम व एसपी ने सेंट्रल जेल में बंद हाई प्रोफाइल बंदियों की जानकारी की। सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। दोनों जेलों की मैस व अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां डीएम ने कैदियों से बात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। अस्पताल में दवाओं के स्टाक की जांच कर मैस का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक बद्री प्रसाद से सुरक्षा के संबंध में जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल में बंदी भीमसेन से मुख कैंसर का सरकारी खर्च पर केजीएमयू में कराए गए ऑपरेशन के बारे में जानकारी की। बैरकों में बंदियों को परेेड करवाकर उनसे समस्याएं व खाने की गुुणवत्ता के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बंदियों से बातचीत कर बच्चों को मिठाई व टॉफी का वितरित कीं। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रशिक्षण ले चुके बंदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जेल में सफाई व्यवस्था देखकर अधीक्षक भीमसेन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed