फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Modi stronghold of the new definition of treason and national security-Khatri

मोदी गढ़ रहे राष्ट्रद्रोह व राष्ट्रीय सुरक्षा की नई परिभाषा-खत्री

Fri, 18 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Modi stronghold of the new definition of treason and national security-Khatri
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक अजय राय से मुलाकात करने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि मोदी देशद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। 2017 की विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को सेंट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय से मिलने राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री पहुंचे। मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़ने की सजा कांग्रेस विधायक को मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अजय राय ने इलेक्शन पिटीशन दायर कर रखी है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर विधायक का शोषण किया है। देश का माहौल बिगड़ रहा है। नरेंद्र मोदी राष्ट्रद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि 2017 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने की बात को वह टाल गए। कहा कि अगले माह से पार्टी बूथ स्तर पर कार्यक्रम करेगी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जी जान से जुटने के लिए मोटीवेशन कार्यक्रम चलाएगी।


इससे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। इस मौके पर प्रदेश सचिव सैय्यद अकरम जमील, कोनैन हुसैन, कौशलेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महामंत्री डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री, पुन्नी शुक्ला, नफीस हुसैन, शिवम तिवारी, डालचंद्र कठेरिया और प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed