{"_id":"40dc6fa26d316ae174351a9a37de23e1","slug":"modi-s-effigy-blow-against-takeover-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहण बिल के खिलाफ फूंकें मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहण बिल के खिलाफ फूंकें मोदी का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष ने रविवार को पदाधिकारियों
विज्ञापन
और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भूमि
अधिग्रहण बिल के विरोध में 22 जुलाई को कांग्रेसी गांव-गांव में
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकें। रेलवे रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक
में राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार
कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाएं।
ब्लाक, न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाएं और न्याय पंचायत अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष
बनाएं। उन्होंने कहा कि अगर ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्ष 25 सदस्यों की कमेटी नहीं बनाते हैं तो उन्हें पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। कहा कि 22 जुलाई को हर गांव में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसी प्रधानमंत्री का पुतला फूंकें। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि जिला, ब्लाक व नगर कमेटी का कोई भी पदाधिकारी तीन बैठकों में नहीं आता है तो उसे हटा दिया जाएगा। कहा कि शीघ्र ही वह तथा राष्ट्रीय सचिव गांव-गांव जाकर दौरा करेंगे कि ब्लाक की कमेटियां सही हैं या फिर
फर्जीवाड़ा कर गठित की र्गइं। फर्जीवाड़ा पाए जाने पर भंग की जाएगी। बैठक का संचालन वीरेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, संजू अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बाथम, नावेद अल्वी, जितेंद्र राठौर, अजय सिंह राठौर और अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।