फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mobail shoroom se laakhon ke mobail va nakadee choree

मोबाइल शोरूम से लाखों के मोबाइल व नगदी चोरी

Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
mobail shoroom se laakhon ke mobail va nakadee choree
व्यापारी से चोरी की जानकारी लेती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
शहर के आवास विकास निवासी गुरुमीत कौर पत्नी मनविंदर सिंह सरदार का मोबाइल शो रूम फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर लालबाग बढ़पुर क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने है। उनका बेटा अगम सिंह शो रूम पर बैठता है। गुरुवार की रात अगम शो रूम बंद कर घर चला गया था। रात किसी समय चोरों ने शटर के तालों को काट दिया और अंदर घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने दुकान से मोबाइल और गोलक को तोड़ कर नगदी चोरी कर ली और भाग गए। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर कर्मचारी नितिन अपने साथी के साथ दुकान खोलने के लिए आया तो ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी अगम सिंह को दी। सूचना पर अगम और उनके चाचा व्यापारी नेता पप्पू सरदार मौके पर आ गए।
विज्ञापन


व्यापारी के यहां चोरी की खबर मिलते ही शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित, डॉग स्क्वायड और प्रिगरप्रिंट टीम मौके पर जा पहुंची।  पुलिस ने जांच की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। घटना की सूचना पर व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी इस्लाम शमसी, पुन्नी शुक्ला, बंटी सरदार, मनोज मिश्रा समेत अन्य व्यापारी नेता भी आ गए। अगम ने बताया कि करीब 8 से 10 लाख के मोबाइल चोरी गए हैं। इसके अलावा 45 हजार रुपये भी चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश
फर्रुखाबाद। मोबाइल शाप की दुकान में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने साफतौर से कहा कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी करती है। मुख्यमार्ग पर मोबाइल शो रूम से हुई लाखों की चोरी को लेकर व्यापारी नेता चौधरी इस्लाम शमसी ने कहा कि जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।


पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी करती है। उन्हाेंने कहा कि बीते दिन ही मऊदरवाजा और नवाबगंज इलाके में लाखों की चोरी हुई लेकिन पुलिस इन घटनाओं में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। उधर, मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने होंगे। ऐसा कोई दिन नहीं होता है, जिस दिन चोरी की घटना न हो। कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर वह लोग जल्द ही एसपी से मिल कर खुलासे और रोकथाम की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed