{"_id":"6929f2cf4148c46dac0acfe7","slug":"mnrega-will-build-parks-on-village-community-land-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-133472-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ग्राम समाज की भूमि पर मनरेगा से बनेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ग्राम समाज की भूमि पर मनरेगा से बनेंगे पार्क
Sat, 29 Nov 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम समाज की भूमि पर मनरेगा से पार्क बनाया जाएगा। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले में 70 गांव चयनित किए गए हैं।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अब गांव में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर मनरेगा से पार्क बनाएं जाएंगे। योजना के तहत मनरेगा से भूमि का समतलीकरण पौधरोपण होगा। इससे इस भूमि को पार्क के रूप में सुरक्षित किया गया।
परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 ग्राम पंचायतें चयनित की गई हैं। भूमि का सर्वे कराया जा रहा है। कई गांवों में तो सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा भी मिल रहा है। इसे कब्जामुक्त भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में चयनित हो चुके सांसद आदर्श गांवों को लिया गया है। इसमें आंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित की गई भूमि भी शामिल है। चिह्नित भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। साफ-सुथरी जगह होने से और पौधों की हरियाली से गांव के बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को टहलने की भी जगह उपलब्ध हाेगी।