{"_id":"de9c21ae7cdcb9c8052fb3a0d112e73d","slug":"mlc-elections-political-mercury-climbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में चढ़ा राजनीतिक पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में चढ़ा राजनीतिक पारा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। तीन मार्च को होने जा रहे एमएलसी चुनाव में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा ने प्रस्तावक को धमकाने की शिकायत प्रेक्षक से की है, तो बसपा प्रत्याशी ने भी निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत में जिला प्रशासन के सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में सपा ने पुष्पराज जैन को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अशोक कुमार और बसपा ने रजनीकांत कुशवाहा को मैदान में उतारा है। सात प्रत्याशी भाग्य आजमाने के लिए मैदान में आए हैं। सपा अपने प्रत्याशी को निर्विरोध जितवाने के दांव पेच खेल रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेक्षक कामता प्रसाद राही को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि सोमवार की रात एसओ शमसाबाद कुलदीप दीक्षित व कायमगंज एसडीएम हवलदार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार के प्रस्तावक सावन कुमार व शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता को थाने में बुलाकर प्रस्ताव वापस लेने दोनों को गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस संबंध में शमसाबाद चेयरमैन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे वार्ता न हो सकी। प्रार्थनापत्र देने गए संासद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, वीरेंद्र कठेरिया, सुशील शाक्य, विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, सुधीर शर्मा, भाष्करदत्त द्विवेदी ने पर्यवेक्षक से कायमगंज एसडीएम व एसओ शमसाबाद को हटाने का अनुरोध किया है। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने बताया कि इस मामले को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई को बता दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय निर्वाचन कार्यालय से इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई है।
वहीं, बसपा प्रत्याशी रजनीकांत कुशवाहा ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में सत्ता पक्ष पर उनके प्रस्तावकों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक बबलू व फूलचंद्र ने अपने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन मंगलवार को जानकारी दी गई कि बबलू व फूलचंद्र के फार्म में हस्ताक्षर ही नहीं हैं।
दोपहर तीन बजे बसपा के प्रस्तावक रहे बबलू व फूलचंद्र ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर डीएम के समक्ष हलफनामा दिया कि वह बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावक नहीं हैं। जब यह जानकारी बसपा पदाधिकारियों को हुई तो दर्जनों समर्थकों के साथ महेंद्र कटियार, शिशुप्रताप सिंह, रामनरेश गौतम, स्वदेश पाल, जंगालीलाल बाथम आदि ने डीएम से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। बसपा पदाधिकारियों का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनकी एक न सुनी और उन्हें टरका दिया। प्रेक्षक ने मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।