{"_id":"d17a2d5f0a746ffad900a001c6866740","slug":"mla-and-sdm-distributed-blankets-in-the-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और एसडीएम ने गांवों में बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और एसडीएम ने गांवों में बांटे कंबल
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
विधायक और एसडीएम ने गांवों में घूूम-घूम कर गुरुवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि कंबल वितरण का क्रम सर्दी भर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विधायक अजीत कठेरिया और एसडीएम बीडी वर्मा ने सर्दी से बेहाल ग्रामीणों के दरवाजे पर पहुंचकर कंबल दिए। कुंअरपुर खास में 32, भगौतीपुर में 32, गंगा की तलहटी में स्थित इकलहरा गांव में 20 और पसियापुर में 60 गरीबाें को कंबल दिए गए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान किशनपाल यादव, रियासुद्दीन, ओमकार यादव, अफसर खां, बाबू खां, रामू यादव, नरसिंह प्रधान, नाजिम खां, पप्पू कठेरिया, संजू कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन