{"_id":"577aa41e4f1c1b6f0c7fa159","slug":"mixed-fruit-elsewhere-have-said-the-plan-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं मिला फल, कहीं हुई योजना विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं मिला फल, कहीं हुई योजना विफल
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
फल वितरित होते मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को मौसमी फल वितरण दिवस के अवसर पर अलग-अलग खंड शिक्षाधिकारियों ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं फल वितरित होते मिले तो कहीं शिक्षकों को इस योजना की जानकारी ही नहीं थी।
कमालगंज में खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा टीकाराय, पूर्व व प्राथमिक विद्यालय देवरान गढ़िया, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय आजाद नगर का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में आम और केला का वितरण होता मिला। वहीं शहर क्षेत्र में नगर शिक्षाधिकारी वेगीश गोयल ने विश्व निकेतन जूनियर हाईस्कूल, शमसुल उलूम जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक व कन्या प्राथमिक विद्यालय बजरिया, प्राथमिक विद्यालय रकाबगंज, प्राथमिक विद्यालय खैराती खां, चीनीग्राम, दिल्ली ख्याली कूंचा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीनीग्राम का निरीक्षण किया।
इन स्कूलों में नगर शिक्षाधिकारी को फल वितरित होते हुए मिला। उधर, कायमगंज में कायमगंज खंड शिक्षाधिकारी संजय पटेल ने कन्या व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाठक, कन्या व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलांका, प्राथमिक विद्यालय गंगा दरवाजा, सधवाड़ा, बजरिया और प्राथमिक विद्यालय कुकीखेल का दौरा किया। इन स्कूलों में फल वितरित होते हुए मिला। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतलूपुर में हेड मास्टर आशाराम ने बच्चों को आम वितरित किए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में कुर्री में प्रधानाध्यापक संजीव प्रेमी मौजूद थे। लेकिन यहां न तो बच्चे थे और न ही फल। पूछने पर बताया कि फल वितरण की उन्हें जानकारी नहीं है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय माखन नगला में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गैरहाजिर थे। सहायक अध्यापक गौरव और आनंद मौजूद थे। लेकिन स्कूल में बच्चे नहीं थे। फल वितरण के बारे में पूछे जाने पर सहायक अध्यापकों ने बताया कि उन्हें फल वितरण की जानकारी नहीं है।
यही हाल प्राथमिक विद्यालय माखन नगला का था।