फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mitigation fee deposited, still vigilance team is making recovery

Farrukhabad News: शमन शुल्क जमा, फिर भी विजिलेंस टीम कर रही वसूली

Tue, 19 Sep 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mitigation fee deposited, still vigilance team is making recovery
फर्रुखाबाद। बिजली चोरी के मामले में शमन शुल्क जमा करने के बाद भी उपभोक्ताओं को विजिलेंस टीम परेशान कर रही है। एफआईआर खत्म कराने के नाम पर उन्हें थाने के चक्कर लगवाकर वसूली भी की जा रही है। मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता से की गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला छत्ता दलपत राय निवासी महिला ने अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह से शिकायत की। कहा कि उनके घर में ससुर के नाम कनेक्शन है। आठ अगस्त को विजिलेंस टीम ने चेकिंग कर उनके ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके ससुर व पति गैर जनपद में रहकर नौकरी करते हैं। इससे वह घर परिवार के साथ रहती है। 11 सितंबर को उन्होंने शमन शुल्क व जुर्माना सहित 16 हजार 12 रुपये विभाग में जमा कर रसीद ले ली।
विज्ञापन

मुकदमा समाप्त कराने के लिए जब वह विजिलेंस थाने में रसीद जमा करने गईं तो आधार कार्ड न होने पर उन्हें वापस कर दिया गया। दोबारा जाने पर 200 रुपये मांगे, उनके पास रुपये न होने से वापस कर दिया गया। धमकी दी कि मुकदमा न्यायालय भेज देंगे। अधिशासी अभियंता ने बृजभान सिंह ने बताया कि इस तरह की कई शिकायतें आ चुकी हैं। वह इस मामले की वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे। इसके साथ ही बिजली चोरी के मामलों में शमन शुल्क जमा कराने के बाद विभाग से ही पूरी रिपोर्ट विजिलेंस थाने भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इससे शमन शुल्क जमा कर रसीद लेने के बाद उपभोक्ताओं को विजिलेंस थाने जाने की जरूरत नहीं है। मुकदमा समाप्त कराना विभाग की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed