फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missing teen found at the station of Firozabad

फिरोजाबाद से लापता किशोर स्टेशन पर मिला

Fri, 24 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Missing teen found at the station of Firozabad
logo - फोटो : logo
जिला फिरोजाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कौशल कुमार (14) पुत्र मनोज राठौर गुरुवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। कौशल को गुरुवार की रात आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने फर्रुखाबाद स्टेशन से बरामद कर लिया। मामले की सूचना किशोर के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर किशोर के पिता और परिवार के लोग स्टेशन पर जा पहुंचे। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसे दो लोग मिले थे। उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिरोजाबाद स्टेशन से लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में दोनों की बातों को सुना तो पता चला कि वह लोग उसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी बातों को उन लोगों पर जाहिर नहीं होने दिया। कानपुर स्टेशन पर उन लोगों को चकमा देकर वह ट्रेन से उतर गया और स्टेशन पर अन्य यात्रियों को जानकारी दी। यात्रियों ने उसे कालिंदी ट्रेन में बैठा दिया, जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह यहां उतर गया था। आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed