{"_id":"621d0d92c0026347562ef7f2","slug":"missing-innocent-body-found-in-river-farrukhabad-news-knp683121095","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक का शव गंगा में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालक का शव गंगा में उतराता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। घर के बाहर से लापता आठ साल के मासूम का शव गंगा नदी में मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खेलते वक्त नदी में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव करनपुर घाट के निवासी किसान किशनपाल का आठ वर्षीय पुत्र अर्जुन रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह गायब हो गया। रात भर परिजनों ने अर्जुन की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह किशनपाल घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित गंगा नदी में बेटे को तलाशने पहुंचा तो उसका शव नदी में उतराता दिखाई दिया।
चीख पुकार पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। अर्जुन किशनपाल का इकलौता पुत्र था। वह कक्षा दो में पढ़ता था। एक पुत्री सोना है। मां फूल श्री का रो-रोकर बुरा हाल है। डूबने से मौत की आशंका जताई गई है।