फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Miscreants beat up the driver, threw him and looted the e-rickshaw

Farrukhabad News: बदमाशों ने मारपीट कर चालक को फेंका, ई-रिक्शा लूटा

Sun, 04 Feb 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up the driver, threw him and looted the e-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सवारियों को छोड़कर लौटते समय बदमाशों ने एक चालक को लहूलुहान कर ई-रिक्शा और नकदी लूट ली। घर न पहुंचने पर परिजन रात भर खोजबीन करते रहे। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेरखानी निवासी अलीम (30) ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालता है। गुरुवार रात करीब नौ बजे कुछ सवारियों को पचपुखरा गांव तक छोड़ने गया। लौटते समय गैस एजेंसी के पास कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया। सड़क किनारे खाई में मारपीट कर लहूलुहान कर ई-रिक्शा और जेब में रखे रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर रात में एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर पत्नी शबीना बानो और अन्य परिजन खोजबीन करते रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। तब लूट की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिन में पचपुखरा से चार और झौनी नगला से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उनके कब्जे से ई-रिक्शा भी बरामद हो गया। घटना में शामिल पचपुखरा का एक संदिग्ध फरार हो गया। थाना पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed