फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Miscreants beat up and robbed a passenger from Raebareli.

Farrukhabad News: बदमाशों ने रायबरेली के यात्री को मारपीट कर लूटा

Sun, 30 Nov 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up and robbed a passenger from Raebareli.
फोटो-13 लोहिया अस्पताल में भर्ती लूट का शिकार ज्ञानेंद्र सिंह। संवाद
फर्रुखाबाद। रोडवेज चौकी से चंद कदम दूर रायबरेली के यात्री को चार बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। पुलिस चौकी और थाने में पूछताछ करने के बाद उसे टरका दिया गया।
विज्ञापन

राहगीर ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सामाजिक संगठनों के सक्रिय होने पर पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित से पूछताछ की। रायबरेली के खिरोह थाने के गांव जोगापुर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (50) शुक्रवार देर रात बस अड्डे पहुंचे थे। वह लघुशंका करने के लिए एचडीएफसी बैंक की गली में चले गए। वहां पीछे से पहुंचे चार युवकों ने उनका मुंह बंद कर लिया और मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उनके पास से कपड़ों से भरा बैग, मोबाइल, पांच हजार रुपये लूट ले गए। चंद कदम दूरी पर स्थिति चौकी में उन्होंने शिकायत की। वहां मौजूद पुलिस कर्मी पूछताछ करते रहे। मगर बदमाशों की खोज करने की जरूरत नहीं समझी। वहां मौजूद सेठगली निवासी अधिवक्ता आलोक प्रताप सिंह उन्हें थाने ले गए। वहां से भी पुलिस ने इलाज कराने की सलाह देकर टरका दिया। आलोक प्रताप ने रात में ही ज्ञानेंद्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती ज्ञानेंद्र ने बताया कि उन्हें कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के भवानीपुर रिश्तेदारी में जाना था। रात होने की वजह से चालक ने सुरक्षित रहने की सलाह देकर फर्रुखाबाद बस अड्डे पर उतार दिया। सूचना मिलने पर करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उससे अस्पताल में पूछताछ की। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि यात्री का बस में किसी अन्य यात्री से विवाद हुआ था। इसके बाद नीचे उतरकर मामूली मारपीट हुई। लूट की बात गलत है। वह न तो चौकी गया और न थाने। वह तहरीर देने से मना कर रहा। बैग उसके पास है। घर जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed