फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mischief of public consciousness will be unique, literature-culture will get platform

जन चेतना की मिशाल अनूठी, साहित्य-संस्कृति को मिलेगा मंच

Wed, 04 Dec 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mischief of public consciousness will be unique, literature-culture will get platform
निर्माणाधीन नटराज भवन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
साहित्य की दीपशिखा महीयसी महादेवी वर्मा, बंदिश की ठुमरी के फनकार ललन पिया और भारतीय संगीत में तबले के छह घरानों में अपना स्थान स्थापित करने वाले हाजी विलायत अली की जन्मस्थली फर्रुखाबाद में अब साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां पूरे शान-ओ शौकत से हो सकेंगी।
विज्ञापन

यह शासन-प्रशासन की दया से नहीं बल्कि इस सांस्कृतिक नगरी की जन चेतना से संभव होने जा रहा है। शहर के कुचिया मोहल्ले में विविध गतिविधियों के आयोजनों व युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए नटराज भवन बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्कार भारती के कानपुर प्रांत के संरक्षक व ललन पिया-हाजी विलायत अली संगीत समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश मिश्र कंचन को यह टीस थी कि साहित्यिक, सांस्कृतिक व भारतीय संगीत में देश को बहुत कुछ देने वाली फर्रुखाबाद नगरी नई पीढ़ी को इस विरासत से रूबरू नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई ऐसा मंच नहीं है जहां विविध गतिविधियां व कार्यक्रम हो सकें। बढ़ती अवस्था की परवाह किए बिना उन्होंने इस दिशा में कार्य करने का संकल्प ले लिया। महादेव प्रसाद स्ट्रीट कुचिया मोहल्ले में उपनेश्वरनाथ शिवालय परिसर में खाली जमीन पर नटराज भवन के लिए उन्होंने विचार बनाया। देखते ही देखते जन चेतना में सरोकारों की माला गुथने लगी।
कई लोग इस अनूठी पहल में भागीदार बनने लगे। महाविद्यालय से 1998 में सेवानिवृत्त साहित्यकार डॉ. कंचन ने अपनी एक वर्ष की पेंशन 5.46 लाख रुपये इस भवन के निर्माण में लगा रहे हैं। उनकी साधन देख मोहल्ले के साथ ही शहर व जिले के कुछ अन्य लोग भी सहयोग को आगे आए। मोहल्ले के कई युवा आर्थिक सहयोग के साथ निर्माण कार्य की देखरेख करते हैं।

600 वर्गफुट से अधिक के आकार वाले नटराज भवन को जल्द से जल्द पूरी तरह तैयार कर उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यज्ञ शाला का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। नटराज भवन में नई पीढ़ी को भारतीय साहित्य, संस्कृति, संगीत, विरासत व वैभव से रूबरू कराने व प्रशिक्षण आदि की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed