फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Misappropriation of 6.46 crore across 26 Gram Panchayats

Farrukhabad News: 26 ग्राम पंचायतों में 6.46 करोड़ रुपये का गोलमाल

Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Misappropriation of 6.46 crore across 26 Gram Panchayats
फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के बाद ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी एवं सहायक निदेशक (सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा) की रिपोर्ट में 26 ग्राम पंचायतों में 6,46,50,579.62 रुपये की ऑडिट आपत्तियां और अधिभार दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी की ओर से 26 निवर्तमान प्रधानों/प्रशासकों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से 26 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड बढ़पुर की एक, कमालगंज की 14, कायमगंज की तीन, मोहम्मदाबाद की दो और शमसाबाद की छह ग्राम सभाओं के पूर्व प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ और डीपीआरओ कपिल कुमार के निर्देश पर जारी नोटिस में संबंधित प्रधानों और सचिवों को वर्ष 2024-25 में आहरित धनराशि के सापेक्ष वास्तविक व्यय का पूरा विवरण, भुगतान से जुड़े अभिलेख और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की संस्तुति सहित जवाब निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन ग्राम सभाओं में मिली अनियमितता
बरौन, अहिमलापुर, गंगाइच, लउआ नगला मानपट्टी, सियापुर, श्रंगीरामपुर, अजीजलपुर, नसरतपुर नौगांव, उस्मानगंज, नहरैया, करीमगंज, भोजपुर, फतेहउल्लापुर, मदनपुर तुर्रा, बलीपुर, चिलौली, त्योरखास, शाहपुर गंगपुर, सुल्ताननगर, पुठरी, लोहापानी, सरपारपुर, नटवारा, भिडौर, नगला सेठ और नैगवा समेत 26 ग्राम पंचायतें जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ कपिल कुमार ने बताया कि सभी अभिलेखों और स्पष्टीकरण की जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ अधिभार की वसूली सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed