फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   minister in charge counted the achievements, slipped as soon as the question was asked

Farrukhabad News: प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, सवाल करते ही खिसके

Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
minister in charge counted the achievements, slipped as soon as the question was asked
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्यक्ष पत्रकारों को सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। निकाय चुनाव में मतगणना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई के सवाल पर वह खिसकने लगे। सवालों के घेरे में आने पर प्रभारी मंत्री ने चुप्पी नहीं तोड़ी, इस बीच सांसद बोले नो कमेंट।
विज्ञापन

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोरों से जुटी है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई । इसके बाद प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों को गिनाया। पत्रकारों ने जब सवाल किया, निकाय चुनाव में मतगणना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष से धक्कामुक्की और कार्यकर्ताओं की पुलिस व अधिकारियों ने पिटाई कर अपमानित किया तो इसमें अधिकारियों की गलती थी या कार्यकर्ताओं की। इस पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने पल्ला झाड़ते हुए प्रभारी मंत्री के पाले में गेंद डाल दी। जब प्रभारी मंत्री से सवाल किया गया तो वह उठकर खड़े हो गए और चलने लगे। इस पर पत्रकारों ने कहा कि जब सवालों का जवाब नहीं देना है तो वार्ता क्यों बुलाते हो। सवालों से घिरे प्रभारी मंत्री चुप्पी साधकर निरुत्तर बने खड़े रहे। इस बीच सांसद मुकेश राजपूत बोले नो कमेंट। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ.सुरभि, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतगणना में पुलिस की पिटाई से अपमानित भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधि से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री भी उनके आंसू पोछने से कतरा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के भी जनप्रतिनिधियों से फरियाद करते समय कई बार आंसू छलक चुके हैं। फिलहाल अधिकारियों के खिलाफ कोई बोलने को तैयार नहीं है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो संगठन में भी फेरबदल की संभावना प्रबल होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में सोमवार को भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। इसमें लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व हिमाचल प्रदेश के शिमला से सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाई दी। गरीबों के कल्याण के लिए सरकार ने योजनाएं निकालीं। मोदी और योगी ने भारतीय संस्कृति व उसकी सभ्यता की पहचान विश्व में मजबूत की। हर गरीब को पक्का मकान, शौचालय, मुफ्त राशन आयुष्मान कार्ड और मुफ्त बिजली दी गई। उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक एक परिवार और पार्टी का शासन रहा, लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही। जबकि प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा प्रदेश में भय और आतंक का माहौल समाप्त हो चुका है। सपा, बसपा की सरकारें भय और आतंक का पर्याय बन चुकी थीं। भाजपा सरकार ने गुंडे, माफियाओं को ठिकाने लगा दिया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने भी विचार रखे। सांसद मुकेश राजपूत ने 9 वर्ष में जिले के विकास कार्य गिनाए। संचालन डीएस राठौर ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

नवाबगंज कस्बा के अचरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने हमें अंधकार के अलावा कुछ नहीं दिया। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। मोदी-योगी के नेतृत्व में कोरोना काल में कोई भी भूखा नहीं सोया। सरकार ने सभी के हित मे काम किया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया से लोगों तक पंहुचाने की अपील की। हिमांचल प्रदेश के शिमला से आए सांसद व जिले के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेश कश्यप ने कहा कि उच्च नेतृत्व द्वारा दिए गए विषयों को लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ.सुरभि गंगवार, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, संदीप शाक्य आदि ने विचार रखे। कमल भारद्वाज, चेयरमैन अनिल राजपूत, आदेश राठौर, डॉ.विवेक चतुर्वेदी, विनीत भारद्वाज, आकाश ठाकुर, विकाश बाबू शाक्य, पंकज गुप्ता, अनिल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed