{"_id":"5df8d42b8ebc3e87f117f1ba","slug":"millions-stolen-in-flour-mill-factory-farrukhabad-news-knp5326871159","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेलर, आटा चक्की कारखाने में नकब लगाकर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेलर, आटा चक्की कारखाने में नकब लगाकर दो लाख की चोरी
विज्ञापन
कमालगंज में आटा चक्की कारखाने में लगा नकब।
- फोटो : FARRUKHABAD
कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर स्थित नगर पंचायत के नलकूप संख्या 2 व पानी की टंकी के पास स्पेलर व चक्की कारखाने में नकब लगाकर सामान व नगदी चोर चुरा ले गए। सुबह पड़ोस में काम कर रहे राजमिस्त्री ने घटना की जानकारी कारखाना मालिक व पुलिस को दी।
कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित नगर पंचायत के नलकूप संख्या दो व पानी टंकी के पास मोहल्ला जवाहर नगर निवासी निजामुद्दीन पुत्र शाहिद अहमद का स्पेलर व आटा चक्की का कारखाना है। निजामुद्दीन रोज की तरफ सोमवार शाम कारखाना बंद कर घर गए थे। कारखाने के पास में जहानगंज रोड निवासी डॉ. नन्हें का मकान में निर्माण कार्य रहा है।
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वहां काम करने आए राजमिस्त्री ने कारखाने में नकब लगा देखा। उसने निजामुद्दीन के घर जाकर जानकारी दी तो वह कारखाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस को निजामुद्दीन ने बताया कि चोरों ने पहले कारखाने के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। अंदर से ताले लगे होने पर वे नाकाम हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने शटर के पास दीवार में नकब लगाया। कारखाने में रखे दो क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों, करीब दो क्विंटल ग्राहकों का आटा, एक क्विंटल सरसों का तेल, बैट्री, अल्टीनेटर व गोलक में रखे 1660 रुपये सहित दो लाख का सामान चोर चुरा ले गए।
पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में खाली गोलक पड़ी मिली। कारखाने के मालिक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कारखाने के पास बड़े वाहन के टायर के निशान हैं। चोर किसी वाहन से आए थे। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।