{"_id":"58fe39b24f1c1b9e65c0c7b3","slug":"millions-of-jewelery-and-cash-theft-from-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच पड़ताल, पकड़ में नहीं आए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में चोर तीन मकानों से लाखों के जेवर और नगदी ले गए। घटना की तहरीर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी अनीता देवी पत्नी गिरीशचंद्र घर में अकेली रहती है। उनका बेटा गुड़गांव में परिवार समेत रहता है। रविवार की रात चोर घर के भीतर घुसे और नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब अनीता देवी सोकर उठी तो उनको मेन गेट का दरवाजा खुला मिला।
कमरों का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। यहां से नगदी और जेवर गायब थे। अनीता देवी ने बताया कि चोर उनके यहां से 52 हजार रुपये और करीब 5 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
इसी तरह कुछ ही दूरी पर रहने वाले पड़ोसी योगेश जाटव के घर पर चोर रात के समय 25 हजार रुपये, गैस सिलेंडर और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। इसी गांव के बृजभान सिंह के यहां चोर सीढ़ी लगा कर छत पर आ गए। जीने के रास्ते से मकान में घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर से 10 हजार रुपये और करीब 30 हजार के जेवर चोरी कर ले गए।