फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mill,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: तकनीकी खराबी से चीनी मिल में 21 घंटे ठप रही पेराई

Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
mill,up news,farrukhabad news,farrukhabad
कायमगंज। चीनी मिल में गन्ना क्रिसिंग की साफ्ट टूटने से पेराई कार्य ठप हो गया। इससे यार्ड में गन्ना लदी ट्रॉलियों की कतार लग गई है। दो दिन से तौल होने के इंतजार में खड़े किसान परेशान हैं। बुधवार शाम 4 बजे तक मरम्मत हो सकी। चीनी मिल में अब तक 3.72 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी है।
विज्ञापन

मिल की पेराई क्षमता के अनुसार अब तक 4.80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो जाना चाहिए थी। 48 साल मिल की पुरानी जर्जर मशीनें इस बार साथ नहीं दे रही हैं। इससे इस पेराई सत्र में कई बार तकनीकी खराबी हो चुकी है। मंगलवार शाम 7 बजे गन्ना क्रसिंग की साफ्ट टूट गई। इससे पेराई कार्य ठप हो गया। गन्ना किसानों को आठ जनवरी तक गन्ना आपूर्ति के लिए 4.10 लाख क्विंटल का इंडेंट जारी हो चुका है।
विज्ञापन

पेराई ठप होने से गन्ने की तौल बंद हो गई। इससे टोकन गेट से सीओ के आवास तक गन्ना लदी ट्रॉलियों की कतार लग गई। सर्दी के मौसम में गन्ना किसान इधर-उधर अपना समय व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम किशनलाल ने बताया कि साफ्ट टूटने से पेराई कार्य बाधित हुआ है। तकनीकी कर्मचारियों ने बुधवार शाम 4 बजे मरम्मत कार्य कर दिया। 5 बजे पेराई कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed