फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mile stone and footpath hidden by bushes danger of accident

Farrukhabad News: झाड़ियों से छिप गए माइल स्टोन और फुटपाथ, हादसे का खतरा

Tue, 08 Aug 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mile stone and footpath hidden by bushes danger of accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं हैं। इससे सड़क किनारे फुटपाथ गायब हो गए। माइल स्टोन भी झाड़ियों में छिप गए हैं। इससे हादसे की आशंका बन गई है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत आ रही हैं।
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग करीब 35 किमी लंबा है। इस सड़क के किनारे दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं हैं। इन झाड़ियों में किनारे लगे माइल स्टोन का पता ही नहीं चल रहा है। फुटपाथ पर गड्ढे भी हो गए हैं। यह गड्ढे झाड़ियों की वजह से दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। फुटपाथ पर झाड़ियां उगने से वाहन चालकों को सफर करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय या कोई दूसरा वाहन सामने से आने पर वाहन फुटपाथ पर ले जाना संभव नहीं है। रात के समय सफर करने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। मार्ग से कई लिंक रोड भी जुड़े हैं। इससे इन रास्तों से आने वाला वाहन दिखाई भी नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक को हमेशा झाड़ियों से किसी जानवर या वन रोज के आने का खतरा बना रहता है। अक्सर झाड़ियों से अचानक जानवर सड़क पर आ जाने से हादसे के शिकार भी हो जाते हैं। झाड़ियों में माइल स्टोन छिपने से वाहन चालकों को न तो दूरी का पता लग रहा है और न ही अनजान वाहन चालकों को रास्ते का पता चल पाता है। जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

बारिश के दिनों में हमेशा पीडब्ल्यूडी विभाग इन झाड़ियों की सफाई कराता था। लेकिन इस बार अभी तक विभाग द्वारा फुटपाथ की सफाई नहीं कराई गई है। लोगों की मांग है प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे कि सड़क किनारे फुटपाथ की सफाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed