फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Meter employees uprooted to stop electricity theft

जिली चोरी रोकने को लगाए मीटर कर्मचारियों ने उखाड़ कर फेंके

Wed, 26 Feb 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Meter employees uprooted to stop electricity theft
उखाड़ कर फेंके गए मीटरों को दिखाता कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बिजली खपत के आधार पर रीडिंग का बिल देने को सरकारी कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों के घरों में मीटर लगवाए गए। कर्मचारियों ने इन मीटरों को उखाड़ कर फेंक दिया। इसकी जानकारी पर जेई संविदा कर्मचारियों के साथ मौके पर गए और विरोध किया। इस पर जेई से कर्मचारियों की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बरगदियाघाट पर 60 आवासों की सरकारी कालोनी बनी है। यहां रहने वाले कर्मचारियों के घर में मीटर नहीं लगे थे। वे फिक्स चार्ज का बिल भुगतान करते थे। शासन के आदेश पर निगम के अफसरों ने कालोनी में मीटर लगवाना शुरू कराया। मंगलवार को पहले दिन 25 कर्मचारियों के घर में मीटर लगाए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह इन लोगों ने मीटरों को उखाड़ कर फेंक दिया। इसकी जानकारी पर अवर अभियंता संदीप कुमार संविदा कर्मचारियों के साथ मौके पर गए और मीटर उखाड़ने का विरोध किया। इसको लेकर जेई और कालोनी में रहने वाले लोगों से नोकझोंक होने लगी। जानकारी पर पर पुलिस ने पहुंच कर कालोनी के लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन आरबी यादव ने बताया कि कालोनी में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन है। उसी से सभी कर्मचारी बिजली जलाते हैं। करीब एक करोड़ 12 लाख रुपये बकायेदारी हो गई है। अभी तक 120 रुपये प्रति माह के हिसाब से कर्मचारी भुगतान कर रहे थे। अब उनको मीटर रीडिंग के अनुसार बिल देना होगा। जो मीटर उखाड़े गए हैं, उसकी जानकारी प्रशासन व जिस विभाग में कर्मचारी काम करते हैं, वहां के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed