{"_id":"5daf37c28ebc3e93a45fe387","slug":"meter-deposited-in-sealed-meter-lab-after-fighting-with-je-farrukhabad-news-knp521406196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई से मारपीट के बाद सील हुआ मीटर लैब में जांच को जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई से मारपीट के बाद सील हुआ मीटर लैब में जांच को जमा
विज्ञापन
बिजली चेकिंग केे लिए रात में घर में घुसे जेई समेत चार लोगों को चोर समझ कर पीटने के मामले में जेई ने उपभोक्ता का मीटर सील करा दिया है। इसको जांच के लिए लैब में जमा किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उपभोक्ता पर जुर्माना किया जाएगा।
अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय यादव, टीजीटू दिनेश कुमार, कार चालक शोभित व बबलू रविवार रात करीब दस बजे लीलापुर गांव में बिजली चेकिंग करने गए थे। कटिया डाल कर चक्की चलने की शिकायत पर वह गांव के अखिलेश के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवा कर अंदर घुस गए। अखिलेश की पत्नी ने चोर होने का शोर मचा दिया।
इससे परिवार व गांव के लोगों ने जेई और उनके तीन साथियों की पिटाई कर दी थी। जेई और उनके तीन साथी व ग्रामीण अखिलेश रात भर थाने में रहने के बाद छूटे थे।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीओ कमलेश कुमार ने उपभोक्ता के घर जाकर चक्की की जांच की। उन्होंने जले हुए मीटर को सील कराया। जेई ने मंगलवार को जांच के लिए मीटर खंड कार्यालय में जमा करा दिया।
इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उपभोक्ता पर जुर्माना किया जाएगा। एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सील मीटर जमा हो गया है। उसकी जल्द जांच कराकर रिपोर्ट मंगाई जाएगी।
उधर अखिलेश ने जेई व उसके साथियों के खिलाफ पत्न
ी बेवी को धक्का देकर घर में घुसने और जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जेई ने जो रिपोर्ट अखिलेश के खिलाफ दर्ज कराई है उसमें सजा का प्रावधान हैं। इसके चलते आरोपी को विवेचना के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।