फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Met work is not available in MNREGA

मनरेगा में नहीं मिल रहा मेट का काम

Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Met work is not available in MNREGA
कमालगंज। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से फिलहाल आधी आबादी को मायूसी हाथ लग रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा में मेट का काम देने का आदेश साल भर से कागजी खानापूरी में सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन

मनरेगा में श्रमिकों को 213 रुपये व काम की देखरेख करने वाले मेट को 325 रुपये प्रति दिन दिए जाते हैं। ग्रामीण गरीब महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेट नियुक्त किए जाने की महत्वाकांक्षी योजना गत वर्ष शुरू की गई थी। इसके लिए 35 महिलाओं को ब्लाक कार्यालय में तीन दिन प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन उन्हें मेट का काम नहीं दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान से कहने पर भी काम नहीं मिला
- मेदाश्यामपुर की प्रशिक्षित मेट अंजली ढाई बीघा खेती में तीन बच्चों के साथ परिवार पाल रही हैं। उनका कहना है कि प्रधान धीर सिंह से कई बार कहा लेकिन काम नहीं मिला। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेट का काम दिलाने के लिए ब्लाक कार्यालय में बैठक बुलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह का कहना है कि महिला मेट के लिए नए सिरे से व्यवस्था हो रही है। सभी 118 ग्राम पंचायतों के लिए महिला मेट का चयन कर सूची जनपद स्तर पर भेज दी गई है। जिले से शासन स्तर पर सूची पहुंचने पर महिला मैट के नाम मनरेगा की वेबसाइट पर प्रदर्शित होंगे। शत प्रतिशत महिला मेट को काम दिलाया जाएगा। पूर्व में प्रशिक्षित मेट को भी अनिवार्य रूप से काम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed