फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Message of courage and national service given to students

Farrukhabad News: विद्यार्थियों को साहस व राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

Wed, 26 Nov 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Message of courage and national service given to students
फोटो-4 कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय
फर्रुखाबाद। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को साहस व राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने गुरु तेग बहादुर के त्याग, बलिदान और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए अद्वितीय योगदान पर आधारित भाषण, कविताएं और भजन प्रस्तुत किए। वरिष्ठ आचार्य प्रदीप अवस्थी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उनका जीवन पूरे प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु जी के पदचिह्नों पर चलने और राष्ट्र-समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। कृष्ण कुमार कटियार ने विद्यार्थियों को वर्तमान चुनौतियों से लड़ने का साहस दिया। उन्होंने भारत माता की सेवा, सुरक्षा और राष्ट्रहित में तत्पर रहने की प्रेरणा दी। वहीं, बच्चों ने गुरु तेग बहादुर को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed