{"_id":"ea457fe7abe465f29900c320bc73bd4b","slug":"merit-degree-level-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेजों में प्रवेश मेरिट से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेजों में प्रवेश मेरिट से
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आ चुका है। परिणाम अच्छा होने के कारण डिग्री कालेजों में प्रवेश पाने को इस बार मारामारी रहेगी। इस कारण माह के तीसरे और चौथे सप्ताह से प्रवेश के लिए कालेजों में प्रास्पेक्टस वितरण का काम शुरू होगा। कालेज प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकांश कालेजों में मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। इसका अंतिम निर्णय प्रबंध समिति की बैठक में होगा।
बद्री विशाल महाविद्यालय
बीए फर्स्ट इयर - 1140 सीटें
एमए फर्स्ट इयर - छह विषय में 60-60 सीटें
दाखिला प्रक्रिया- दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए 22 जून से प्रवेश फार्मों का वितरण प्रारंभ होगा। इसकी कीमत दो सौ रुपये है। फार्म कालेज में जमा करना होगा। प्राचार्य एके चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र-छात्राओं का प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर लिया जाएगा। प्रथम सूची के प्रवेश होने के बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
राजकीय कांशीराम महाविद्यालय निनौआ
बीए फर्स्ट इयर - 360 सीट
बीकाम फर्स्ट इयर - 120 सीट
बीएससी फर्स्ट इयर - 120 सीट
दाखिला प्रक्रिया- 15 जून से प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू होगा। इसकी कीमत लगभग 60 रुपये है। अभ्यर्थी को कालेज से प्रास्पेक्टस प्राप्त करना होगा। प्राचार्य एलके मिश्रा ने बताया कि मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद
बीए फर्स्ट इयर - 420 सीटें
दाखिला प्रक्रिया- 22 जून से प्रास्पेक्टस का वितरण होगा। इसकी कीमत 100 रुपये रखी गई है। प्रास्पेक्टस जमा होने के बाद मेरिट सूची जारी होगी। इसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
दुर्गा नरायन महाविद्यालय फतेहगढ़
बीए फर्स्ट इयर -360 सीटें
बीकाम फर्स्ट इयर - 180 सीटें
एमकाम फर्स्ट इयर - हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान में 60-60 सीटें
एमकाम फर्स्ट इयर - 60 सीटें
दाखिला प्रक्रिया- 15 जून के बाद से प्रवेश फार्मों का वितरण होगा। इसकी कीमत दो सौ रुपये रखी गई है। इस बार कटऑफ मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य केएम सचदेवा ने बताया कि प्रास्पेक्टस में प्रथम कटऑफ मेरिट लिखी
होगी। इसके लिए तिथि भी निर्धारित होगी। अंकित तारीख तक कटऑफ मेरिट के आधार पर छात्र छात्राएं प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। दोबारा कटऑफ मेरिट जारी होगी। इस बार मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी।