फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mercury and climbed 44.6 degrees , the heat turned people suffering from

पारा और चढ़कर 44.6 डिग्री हुआ, गर्मी से बिलबिला उठे लोग

Tue, 26 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 26 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mercury and climbed 44.6 degrees , the heat turned people suffering from
भरी दोपहर घर से निकलना और मुश्किल हो गया है। मंगलवार को गर्मी के तेवर और
विज्ञापन
तीखे हो गए। अधिकतम तापमान चढ़कर 44.6 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी भारी बढ़ोत्तरी से लोगों का तन बदन झुलसा दिया। वैसे तो लोग घरों से निकलने से परहेज करते रहे। जो लोग मजबूरी में धूप में निकले भी उनके चेहरे लाल हो गए। प्यास से हलक सूखते महसूस हुए। ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए

डाक्टरों ने जहां तक हो सके धूप से बचने की सलाह दी है।लगातार तीन दिन से गर्मी में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक ऐसी ही गर्मी पड़ने की संभावना है। रविवार को पारा 44 डिग्री रहा तो सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को सूरज के तेवर और तीखे हो गए। अधिकतम तापमान जहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी खासा बढ़ा 30.4 डिग्री रहा। सुबह से पड़ रही तन झुलसाती गर्मी से लोग पसीना से तर-बतर रहे। इस गर्मी में एसी और कूलरों की हवा तक

ठंडी नहीं लग रही है। पानी अपने आप ही गरम हो रहा है। बाजारों का आलम यह है कि दोपहर 12 से लेकर सायं 5 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। घरों और दुकानों पर लोग कूलर और पंखा के नीचे बैठकर गर्मी दूर करने के प्रयास में लगे रहे। चटक धूप में निकलने वाले कामकाजी लोग चेहरा और सिर ढककर निकले। भीषण गर्मी के चलते इनका हाल बेहाल रहा। शाम को भी उगर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बिजली की आंखमिचौली से भी

लोग परेशान हैं। बिजली जाते ही लोग घरों के बाहर पटियों पर बैठकर पंखा झलते नजर आने लगते हैं। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है। उधर लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते डाक्टरों ने लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

ऐसे में डाक्टरों का कहना है कि पहले तो धूप में घर से निकलने से बचें। निकलना ही पड़े तो चेहरा और सिर पूरी तरह कपड़े से ढककर निकलें। खूब पानी पीये ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। घर से बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन से बचें।

एक हफ्ते में इस तरह बढ़ा तापमान
तारीख    अधिकतम    न्यूनतम
20 मई    42.1    30.2
21 मई    42.3    30.2
22 मई    43.1    30.2
23 मई    42.8    30.2
24 मई    44        27
25 मई  43.9    27.2
26 मई  44.6    30.4
नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed