फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Merchant robbery: CCTV being scrutinized, eye on suspects

व्यापारी लूटकांड: खंगाले सीसीटीवी, संदिग्धों पर नजर

Sun, 02 Oct 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Merchant robbery: CCTV being scrutinized, eye on suspects
फर्रुखाबाद। ऑटो पार्ट्स व्यापारी से हुई लूट में पुलिस को दूसरे दिन कोई सफलता नहीं मिली। दिन भर सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही।
विज्ञापन

पुलिस की संदिग्धों पर नजर है। दुकान पर काम कर रहे और काम छोड़ने वाले नौकरों के मोबाइल नंबर ले लिए गए। एसपी ने खुलासे में चार टीमें लगाई हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी ऑटो पार्ट्स व्यापारी गगन कटियार के साथ शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 4.25 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम ने बद्री विशाल कॉलेज से लालगेट, कादरीगेट और पांचाल घाट तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए।
दो कैमरों में बाइक से तीन युवक दिखे, मगर चेहरे समझ में नहीं आ रहे हैं।
व्यापारी की दुकान व गोदाम पर काम करने वालों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने गगन से काफी देर पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
- शिवनगर में चेन लूट का खुलासा नहीं
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला शिवनगर में 19 मई की दोपहर में पूजा मिश्रा के घर में घुसे बदमाश ने गले से चेन लूट ली थी और भाग गया। घर में मौजूद पूजा का भांजा आयुष के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। लूट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। कादरीगेट चौकी क्षेत्र में लूट की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed